Dailynews

लखनऊ में कपड़े उतारकर छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर के कटआउट लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक हो गई।

पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा और गाड़ियों में बैठाना शुरू किया। कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस बस के ऊपर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके उन्हें भी नीचे उतारा। सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई।

प्रदर्शनकारी ने बताया- जनता गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लाइन में लगी है। कल कपूरथला में गैस एजेंसी पर रात में 11 बजे से 400 लोग लाइन में लगे थे। दिन में एजेंसी का कर्मचारी आकर बताता है कि सिर्फ डेढ़ सौ सिलेंडर ही है। मेरा 151वां नंबर था। सिर्फ 150 नंबर तक के लोगों को सिलेंडर मिला।

बाकी सभी को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। आज नवरात्र और कल ईद है। हिंदू-मुस्लिम त्योहार की तैयारी करने के बजाय गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हैं। ये लोग अपना पर्व कैसे मनाएंगे? माता जी का भोग कैसे बनेगा? सेंवईयां कैसे बनेगीं? मैं योगी जी को दूरबीन भेजने आया था। उन्हें मुख्यमंत्री आवास से गैस सिलेंडर के लिए लगी लाइनें नहीं दिखती हैं। हो सकता है कि इस दूरबीन से वह लाइनों को देख सकें।

पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के हाथ-पैर खींचे हैं। पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। पुलिस ने एक कार्यकर्ताओं को गालियां दीं। उनकी शर्ट के बटन तोड़ दिए। पुलिस को योगी आदित्यनाथ से निर्देश मिला है कि जो भी गैस की बात करे, उन्हें कुचल दो। हमारी मांग है कि गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराई जाए।

प्रदर्शन के अंत में सपा छात्र सभा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *