देवरिया : पति सऊदी गया, पत्नी भांजे के साथ भागी
यूपी के देवरिया में एक युवक पैसे कमाने सऊदी अरब चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी 3 साल छोटे भांजे के साथ भाग गई। पति का कहना है कि पत्नी घर से 10 लाख के जेवर और कैश भी ले गई। यही नहीं, पत्नी अपनी 3 साल की इकलौती बेटी को अकेला छोड़ गई।
घटना 24 दिसंबर, 2025 की है। पत्नी के घर से भागने की खबर पति मन्नू गुप्ता (31) को उसके भाई ने फोन करके बताई। इसके बाद मन्नू 29 दिसंबर को सऊदी अरब से देवरिया लौटा। बेटी को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। इसके बाद उसने रविवार को पत्नी पूजा देवी और उसके प्रेमी चंदन गुप्ता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। मामला जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर बनकटा थाना क्षेत्र का है।
सोहनपुर गांव में मन्नू गुप्ता रहता है। 4 साल पहले उसकी शादी पूजा देवी से हुई थी। दोनों की 3 साल की एक बेटी भी है। मन्नू ने बताया- मैं शादी के पहले से सऊदी की एक कंपनी में मैकेनिक की नौकरी करता हूं। हर महीने पत्नी को पैसे भेजता था। लेकिन, वह मेरी कमाई के पैसे अपने बॉयफ्रेंड पर उड़ा देती थी। मैंने बेटी के भविष्य के लिए 10 लाख रुपए बचाकर रखे थे, घर से भागते समय पत्नी वो रुपए भी साथ ले गई।
मन्नू ने कहा- मेरी पत्नी का मुंहबोले भांजे चंदन गुप्ता से 2 साल से अफेयर चल रहा था। पहले भी परिवार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। मैंने पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। घरवालों से भी वह झगड़ा करती थी। दोनों इतना बेशर्म थे कि सोशल मीडिया पर फोटो भी अपलोड करते थे। मैंने पत्नी से काफी मिन्नतें कीं, बेटी के भविष्य की दुहाई दी, लेकिन उसने एक बार भी नहीं सोचा। मेरी और मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।
- इस बार मन्नू गुप्ता तीसरी बार सऊदी अरब गया था। वह दो साल से घर नहीं आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी पूजा का घर से महज 150 मीटर दूर रहने वाले मुंहबोले भांजे चंदन से अफेयर हो गया। चंदन उसे मामी कहकर बुलाता था।
- परिवारवालों ने कई बार पूजा को समझाने की कोशिश की। मन्नू के बड़े भाई जितेंद्र ने दोनों को एक बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ भी लिया था। फिर भी सामाजिक बदनामी के डर से मामला दबा दिया गया ता।
- 24 दिसंबर की रात पूजा अचानक गायब हो गई। 29 दिसंबर को सऊदी से लौटे पति ने कमरे की तलाशी। नकदी और जेवर गायब मिले। इसके बाद 30 दिसंबर को बनकटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मन्नू ने बताया- मेरी बेटी पिछले कई दिनों से लगातार रो रही है। बार-बार कह रही कि मम्मी कहां है। अब मैं उसे क्या बताऊं? फिलहाल घर का माहौल ठीक नहीं है, इसलिए बेटी को रिश्तेदार के घर भेज दिया है। वहीं, बेटी को छोड़कर जाने को लेकर गांववालों का कहना है कि इस तरह बच्ची को छोड़ना अमानवीय है।

