Entertainment

धुरंधर 2′ ने 5वें दिन बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है. धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में भी शानदार तरीके से पास हुई. सोमवार को फिल्म की रफ्तार में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसने कमाई के मामले में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 519.12 करोड़ पहुंच गई है.

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 का जादू अब नॉर्थ से लेकर साउथ सिनेमा तक सिर चढ़कर बोल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही इस फिल्म की तारीफ में अब खुद सुपरस्टार रजनीकांत भी उतर आए हैं. थलाइवा ने इस धांसू एक्शन फिल्म को हर भारतीय के लिए मस्ट वॉच करार दिया है.

रजनीकांत ने न केवल फिल्म की सराहना की, बल्कि निर्देशक आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताते हुए पूरी टीम को इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई भी दी. सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का यह रिव्यू आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर को बताया असली ‘धुरंधर’, सीक्वल फिल्म की सफलता का दिया क्रेडिट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह रिकॉर्ड तोड़ रही है, उसने इस साल की सबसे बड़ी चर्चा छेड़ दी है. आदित्य धर के निर्देशन और फिल्म की जबरदस्त स्टार कास्ट की हर तरफ तारीफ हो रही है. इस बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को भी इस शानदार टीम को साथ लाने का पूरा क्रेडिट दिया जा रहा है. हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश ने इस सफलता का सेहरा निर्देशक आदित्य धर के सिर बांधा. उन्होंने आदित्य को फिल्म का असली धुरंधर बताते हुए कहा कि उनकी साफ सोच और टीम पर उनके अटूट भरोसे की वजह से ही यह प्रोजेक्ट इतना बड़ा बन पाया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *