News

ईवीएम वेयर हाउस का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बाह्य निरीक्षण

बुलन्दशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी श्रुति ने जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *