लखनऊ में पाकिस्तान पीएम का पुतला फूंका गया
लखनऊ बड़ाइमाम बाड़ा पर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। हैदरी टास्क फोर्स ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया समुदाय की मस्जिद पर हुए हमले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताते हुए पाकिस्तान का झंडा इमामबाड़ा के गेट पर लगाया जिसपर लोग जूता चप्पल पहनकर गुजरे । हमले का विरोध करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेना अध्यक्ष आसिफ मुनीर का पुतला फूंका।
पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए आतंकी देश घोषित करने की मांग किया। शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने कहा कि विगत 3 महीनों में पाकिस्तान में शिया समुदाय पर ये दूसरा बड़ा हमला है। इसमें बड़ी संख्या में बेगुनाहों की मौत हुई हुआ । हम लोग लगातार इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं मगर पाकिस्तान सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। पहले पाराचीनार और अब इस्लामाबाद में हमले हो रहे हैं।मासूम बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग हर रोज मारे जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए है कि घरों में दरवाजा खटखटा कर , नाम पूछ कर हत्या की जा रही है। अली जैदी ने कहा कि पाकिस्तान खुद को इस्लामिक मुल्क कहता है मगर वो इस्लामिक नहीं आतंकी देश है। बेगुनाहों की हत्याओं पर पाकिस्तान सरकार खामोश तमाशाई बनी है। पाकिस्तान सरकार मुसलमान तो दूर की बात है इंसान कहलाने के लायक भी नहीं है। ये हत्याएं आतंकी संगठन कर रहे है जिसको सरकार का पूरा समर्थन हासिल है । आतंकी संगठन चलाने वाले पाकिस्तान के आतंकियों को सरकार सुरक्षा दे रही है। हत्या करने वालों को सऊदी अरब और अमेरिका से पूरी मदद मिल रही है।
पाकिस्तान ने शिया मुसलमानों के खिलाफ जंग ऐलान कर दिया है। वहां पर शिया समुदाय के पुश्तों को खत्म करने की कोशिश है। UNO समेत तमाम मानव अधिकार के संगठनों को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। दिल्ली में बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों की एंबेसी में भारत सरकार को ताला लगा देना चाहिए क्योंकि दोनों ही देश में अल्पसंख्यकों का खून बहाया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल मीसम रिजवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले को लेकर पत्र लिखा है । पीएम मोदी जब इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे तभी शिया मुसलमान पाकिस्तान में सुरक्षित रह सकता है । जब तक भारत सरकार कड़ा कदम नहीं उठाएगी यह हत्या रुकने वाली नहीं। जल्द ही दिल्ली में पूरे देश के शिया मुसलमान पाकिस्तान एंबेसी का घेराव करेंगे। पाकिस्तान को पूरे दुनिया में प्रतिबंधित कर देना चाहिए यह सिर्फ 100% आतंकी मुल्क है।

