News

खुर्जा में कल 7 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

खुर्जा में कल विद्युत आपूर्ति 7 घंटे तक बाधित रहेगी। उपखण्ड अधिकारी (प्रथम) अविनाश चौधरी ने बताया कि सेंटर पोटरी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मशीनों के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी।

अधिकारियों के अनुसार, उपकेंद्र पर पिछले 15 वर्षों से लगी ‘वैक्यूम सर्किट ब्रेकर’ (VCB) मशीनें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। आगामी भीषण गर्मी में ओवरलोड और मशीनों की खराबी से उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं से बचने के लिए विभाग ने इन पुरानी मशीनों को नई आधुनिक मशीनों से बदलने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है।

अविनाश चौधरी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि मशीनों के बदलने से भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और सुरक्षित होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे कल सुबह 9 बजे से पहले अपनी पानी की टंकियाँ भर लें और अन्य आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान उन्हें जल संकट या अन्य असुविधा का सामना न करना पड़े।

विद्युत विभाग ने इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अपनी टीमें तैयार कर ली हैं। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित समय के भीतर ही काम पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *