Live News

बुलंदशहर में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़

बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। सनोटा मोड़ पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने गश्त तेज की। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई।

मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश नदीम उर्फ चिकना के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दिल्ली का रहने वाला नदीम लंबे समय से चोरी और लूटपाट की वारदातों में सक्रिय था। उसके खिलाफ करीब ढाई दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गैंग और अन्य वारदातों की जानकारी मिल सके।

सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि थाना गुलावठी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *