Crime News

नागपुर में एक फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 8 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कंपनी में विस्फोट होने की खबर है. विस्फोट में 5 लोगों के मारे जाने की सूचना है. 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. जानकारी के अनुसार, नागपुर के धामना इलाके में चामुंडा बारूद फैक्टरी में यह हादसा हुआ है. चामुंडा बारूद फैक्टरी एक निजी कंपनी है. मौके पर तमाम आला-अधिकारी पहुंच गए हैं. राहत और बचाव का काम जारी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *