घर वालों ने कहा देवर के साथ रह कर परिवार बढ़ाने के लिए बनाते है दबाव, FIR दर्ज
आगरा में एक 28 साल की महिला ने कहा- मेरे पति मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते है। उसने कहा- 9 महीने पहले मेरी शादी दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। लंबा समय बीत जाने के बाद भी वे संबंध नहीं बना सका।
जब भी कहती तो तबीयत खराब होने का बहाना बना कर मना कर देता था। एक दिन डॉक्टर पर जा कर दवाई लाने के लिए कहा, लेकिन टाल-मटोल करने लगे। घर से बहाना बनाकर कर चला गया। मामला जगदीशपुरा थाना का है। महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा- मेरी शादी 29/04/2025 को हुई थी, शादी में 50 लाख खर्च किए गए थे। इसमें 25 लाख रूपये नगद इसके अतिरिक्त सोने चांदी के आभूषण व घर-गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल-जन शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे।
विवाह के बाद एक सप्ताह के अंदर एक षडयंत्र के तहत मेरे आभूषण ले लिए। लेकिन मेरे पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने अपने पति से डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके कुछ दिन बाद हनीमून मनाने का प्लान बनाया। दोनों मनाली गए, लेकिन वो वहां पर भी शारीरिक संबंध नहीं बना सका। तबीयत खराब होने का बहाना बनाते रहा। जब घर वापसी पर डॉक्टर पर ले जाने की बात कही तो मना कर दिया। मुझ पर चीखने चिल्लने लगा। लेकिन डॉक्टर के पास जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसकी शिकायत उसने अपने पति के पिता और मां से की। उन्होंने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। घर वालों ने कहा- हमें पता है कि बेटा संबंध नहीं बना सकता है। हमारे छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है। उसके साथ संबंध बना और हमारे वंश आगे बढ़ा। एक दिन देवर गलत इरादे से मेरे कमरे में आ गया। जहां पर वो अश्लील हरकते करने लगा, इसका विरोध करते हुए इसकी शिकायत पति और उनके घर वालों से की।
लेकिन वे सब देवर का पक्ष लेने लगे। दबाव बनाया गया कि अगर उसके साथ नहीं रही तो तुझे इसका भुगतान भूगतने को तैयार रहना। इसके बाद मुझे घर से निकाल दिया।

