google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

फतेहपुर : दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटा, लव मैरिज टूटी, बराती-घराती में मारपीट

यूपी के फतेहपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने सिर्फ इसलिए बारात लौटा दी कि एक बाराती ने उसके पालतू कुत्ते को लात मार दी थी। जबकि लव-मैरिज थी। दुल्हन ने एक महीने पहले प्रेमी के साथ भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।

बाद में दोनों परिवारों ने बातचीत की। तय हुआ कि दोनों की शादी कर दी जाए। 18 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई। लड़की वाले प्रयागराज से लड़के के घर फतेहपुर आए। यहीं पर जयमाल के बाद शादी की रस्में चल रही थीं।

रस्मों के दौरान ही कुत्ता मंडप के बगल में बैठा हुआ था। अचानक वह भौंकने लगा तो एक बाराती ने शरारत करते हुए उसके लात मार दी। दुल्हन मंडप से यह देख रही थी, वह भड़क गई। विवाद इतना बढ़ा कि बाराती-घराती में मारपीट शुरू हो गई। कई लोगों के सिर फट गए। हाथ टूट गया।

मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछा-क्या करना है? दुल्हा फूट-फूटकर रोने लगा, उसने दुल्हन को मनाने की कोशिश की। लेकिन, दुल्हन नहीं मानी। आखिर में शादी टूट गई। यह तब हुआ कि दूल्हा-दुल्हन करीब 2 साल से रिलेशन में थे। दो भाग घर से भाग भी चुके हैं।

दूल्हे सुमित केसरवानी के मुताबिक, दोनों ने एक एक महीने पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है। प्रयागराज में कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया है। मामला बुधवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र के कान्हा गेस्ट हाउस का है। लड़का सुमित केसरवानी (25) फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। खागा सर्राफा बाजार में ही उसकी ज्वैलरी की दुकान है। उसका पूरा परिवार यही काम करता है। सुमित ने बताया कि दो साल पहले प्रयागराज के कटरा की रहने वाली तनु केसरवानी से उसकी मुलाकात हुई थी। तनु ने बीए किया है। दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे।

सुमित ने बताया कि तनु से उसकी यह लव मैरिज थी। बुधवार को धूमधाम से दुल्हन पक्ष के लोग बारात लेकर कान्हा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल हुआ उसके बाद मंडप में बैठाई हुई। सुबह के करीब करीब चार बजे कुछ रस्में चल रही थीं।

इसी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा तनु का कुत्ता सिक्सर भौंकने लगा। लोगों ने उसको शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे मारते हुए भगा दिया। इसी बात पर तनु के घर वाले गुस्सा हो गए और कहासुनी हो गई।

कहासुनी इतनी बढ़ गई की गाली-गलौज मारपीट की नौबत आ गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। तीन लोगों के सिर फट गए, एक का हाथ टूट गया। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अगली सुबह दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों में समझौता कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन तनु ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और दिए गए जेवर-सामान वापस किए गए। सुमित ने बताया कि हम दोनों करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ही शादी करना चाहते थे। मैंने तनु से कहा था, कुछ दिन रुक जाओ घर में सबको मनाकर शादी करेंगे। लेकिन वह रुकी नहीं। तनु 18 जनवरी को भागकर मेरे घर आ गई। इसके बाद हम दोनों घर से भाग गए और कानपुर में आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी कर ली थी।

इलाहाबाद में भी कोर्ट मैरिज के लिए हमने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इसके बाद तनु अपने घर लौट गई ती। हम दोनों ने डिसाइड किया था कि 23 जनवरी को हम इंगेजमेंट करेंगे। लेकिन नहीं हो पाया। इसके बाद 26 जनवरी को तनु फिर भागकर मेरे घर आ गई।

सुमित ने बताया कि इसके बाद दोनों के घर वालों ने इस बारे में बात की। 7 फरवरी को तनु के चाचा-चाची घर आए और शादी के लिए बात की। दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की सारी तैयारी करने की बात कही थी। शादी की तारीख 18 फरवरी तय की गई थी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *