google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली, पति चिल्लाता रहा

यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई।

कार में आगे बैठे देवर और पति किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल गए। जबकि टक्कर के बाद गेट लॉक होने की वजह से महिला सिपाही बाहर नहीं निकल पाई। पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई। कार से महिला सिपाही और उसके बेटे को निकाला गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और देवर को हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं। हादसा गंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक रुका नहीं, वह गाड़ी लेकर भाग गया। नैनीताल घूमकर लौट रहा था परिवार रामपुर के मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव में दान सिंह का परिवार रहता है। वह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करते हैं। दान सिंह सिपाही पत्नी लता, 2 साल के बेटे लट्टू और ममेरे भाई रवि के साथ बुधवार सुबह 100 किमी दूर नैनीताल घूमने गए थे।

उसी दिन शाम को नैनीताल से लौट रहे थे। दान सिंह कार चला रहे थे। भाई रवि आगे की सीट पर था, जबकि पत्नी बेटे के साथ पीछे की सीट पर बैठी थी।

डंपर ने टक्कर मारी, टंकी फटने से लगी आग बताया जा रहा कि रात 11 बजे काशीपुर के आंगा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आए डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर से कार की पेट्रोल टंकी फट गई, इससे आग लग गई। हादसा घर से करीब 26 किमी दूर हुआ। कार दान सिंह के होमगार्ड पिता इंगल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

जलती कार में महिला सिपाही बेटे के साथ फंसी टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। दान सिंह और रवि किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल आए। डंपर ने पीछे के गेट पर टक्कर मारी थी, इसलिए गेट लॉक हो गए। महिला सिपाही अपने दो साल के बेटे के साथ कार में फंस गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

जहां हादसा हुआ, उससे थोड़ी दूर पर पेट्रोल पंप है। लपटें देख कर्मचारी फायर एक्स्टिंग्युशर लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े, तब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई थी। आनन-फानन में महिला सिपाही और उसके बेटे को बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया। इसमें 10-15 मिनट लगे। हादसे में कार बुरी तरह से जल गई। हादसे में जान गंवाने वाली लता श्रावस्ती जिले में तैनात थीं।

दान सिंह की पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत महिला सिपाही लता, दान सिंह की दूसरी पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि दान सिंह की पहली पत्नी की भी 4 साल पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। इसके बाद दान सिंह ने लता से दूसरी शादी की थी। हालांकि, 4 साल पहले हादसा कैसे हुआ था। इस बारे में ज्यादा डिटेल अभी नहीं मिल पाई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *