Live News

खुर्जा में शादी समारोह में दो पक्षों में झगड़ा

बुलंदशहर , खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव बरतौली में एक शादी समारोह के दौरान हिंसा भड़क उठी। घराती और बाराती पक्ष के लोग मामूली विवाद के बाद आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग हथियारों से लैस दिखाई दे रहे हैं।

हंगामे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *