google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

भाजपा विधायक को लुटेरा कहने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर FIR

सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह को लुटेरा कहने पर कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। अजय राय ने एक कार्यक्रम में कहा था- विधायक राजेश्वर देश और प्रदेश को लूटने का काम कर रहे है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में रहते हुए भी यह लूट-खसोट जारी थी।

भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने इस टिप्पणी के बाद सरोजनी नगर थाने में शिकायत की। तहरीर में बताया- 1 फरवरी 2026 को सरोजनीनगर के गौरी-बिजनौर रोड स्थित नटकुर तिराहा पर एक राजनीतिक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करते अजय राय ने असत्य, मानहानि करने वाला और भड़काऊ बयान दिया था।

शंकरी ने बताया- भाषण में विधायक पर देश और लखनऊ को लूटने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, जो पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं। भाषण को योजनाबद्ध तरीके से रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड किया गया।

शंकरी ने ‘रुद्रदमन सिंह’ नामक फेसबुक अकाउंट पर भाषण साझा करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि वीडियो अब तक 25 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर प्रचार से लोक शांति भंग होने, राजनीतिक तनाव बढ़ने और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।

तहरीर में भाषण देने, उसे रिकॉर्ड करने और वायरल करने वालों के बीच आपराधिक साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर मानहानिक, जानबूझकर भड़काऊ भाषण देने और अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि बीते रविवार को कांग्रेस द्वारा सरोजनीनगर में आयोजित ‘संविधान संवाद महापंचायत’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर यह टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कानपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *