News

बुलंदशहर में खेत जा रहे व्यक्ति पर फायरिंग

बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के भीरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय शिवकुमार को गोली मार दी गई। वह खेत की ओर जा रहा था जब उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में शिवकुमार को तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अगौता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। शिवकुमार वर्ष 2018 में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की पूरी वजह की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *