News

पॉटरी से क्रॉकरी चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

खुर्जा में एक पॉटरी से लाखों रुपये की क्रॉकरी चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खुर्जा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम मूंडाखेड़ा नहर के पास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 160 गमले और घटना में इस्तेमाल किया गया एक मैजिक वाहन बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान वसीम (गुलावठी), चांद मोहम्मद (जहांगीराबाद), हिलाल (मोहल्ला तरीनान, खुर्जा) और नदीम उर्फ गुल्लू (गुलावठी) के रूप में बताई।

कोतवाली प्रभारी ने आगे बताया कि इन आरोपियों ने बीते 28 जनवरी को पॉटरी से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी किया था। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *