News

बुलंदशहर लोन सेटलमेंट के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

बुलंदशहर में लोन सेटलमेंट के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमर माया कॉलोनी, चांदपुर रोड निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ने 15 जनवरी 2025 को एक फाइनेंस कंपनी से लगभग 17 लाख रुपये का लोन लिया था। इसमें से 16.48 लाख रुपये उनके खाते में आए थे और इसकी ईएमआई अभी भी कट रही है।

आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विपिन शर्मा, जो मंडी चौकी क्षेत्र का निवासी है, ने दीपक शर्मा के पिता का लोन पांच लाख रुपये में सेटल कराने का झांसा दिया। इस एवज में उसने 18 जनवरी 2025 को पीड़ित से 1.5 लाख रुपये का चेक ले लिया।

बताया गया कि आरोपी विपिन शर्मा ने यह चेक अपने साथी भरत भूषण के खाते में जमा करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी करीब चार-पांच महीने तक उन्हें गुमराह करता रहा और लोन सेटलमेंट जल्द कराने का आश्वासन देता रहा।

बाद में जब पीड़ित ने सेटलमेंट न होने पर अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब दोबारा तहरीर देने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *