Crime News

गाजियाबाद : बैंक से 50 लाख का सोना गायब, लॉकर टूटा मिला

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से करीब 50 लाख रुपए का सोना गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक की सूचना पर सोमवार को जब दंपति ने पहुंचकर जांच की तो लॉकर टूटा मिला।

अंदर से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने बैंक स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में एप्लिकेशन दी है। फिलहाल पुलिस और बैंककर्मी अपनी-अपनी जांच में जुटे हुए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *