Crime News

गाजियाबाद : होटल कर्मचारी की पिटाई, 5 लड़कों के साथ पहुंचीं 2 महिलाएं

गाजियाबाद में होटल कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। यूएस होटल में 2 महिलाओं और 5 लड़कों ने कर्मचारी पर लात-घूसे बरसाए। पीड़ित ने सोमवार रात लोनी बार्डर थाने में 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और लूट की तहरीर दी है। वहीं मंगलवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है।\

होटल कर्मचारी की पिटाई का 2 मिनट 18 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे शाम सलमान अपने साथ 4 लड़के और 2 महिलाओं को लेकर पहुंचा। होटल कर्मचारी गौरव सोफे पर लेटा हुआ था। इस बीच महिला ने आते ही होटल कर्मचारी गौरव को एक थप्पड़ मारे। हालांकि इसके बाद भी कर्मचारी वहीं लेटा रहा।

महिला ने फिर उसके टीशर्ट की कॉलर को खींचा और चप्पल निकाल लिया। फिर कर्मचारी उठकर बैठता है। इसके बाद अंदर पहुंचे लड़कों ने एक-एक करके लात और घूसे मारे। फिर महिला ने दोनों गाल पर एक के बाद एक करीब 10 थप्पड़ मारे।

फिर थोड़ी देर बाद महिला काउंटर की ओर चली जाती है। फिर होटल कर्मचारी के पास आती है। वहीं खड़ी दूसरी महिला सोफे पर बैठ जाती। इसके बाद करीब 10 मिनट तक सभी में बातचीत होती है।

मारपीट करने वाले युवकों में से एक युवक ने पास में रेफ्रीजरेटर से पानी की बोतल निकाली। उसके बाद पहले खुद पानी पिया। जिसके बाद अन्य सभी चाराें युवकों को पानी की बोतल थमा दी। पानी भी वहीं से पीते दिखे। गाजियाबाद के लोनी निवासी उज्जवल पुत्र सोम प्रकाश का लोनी बार्डर में यूएस के नाम से होटल है। रविवार को दिल्ली के बदरपुर निवासी सलमान इस होटल में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा था।

इसके बाद सलमान नाम का यह युवक जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से निकला तो सलमान ने अपनी प्रेमिका को होटल के बाहर ही मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने सलमान से उसकी प्रेमिका को बचाया और दोनों को समझाकर घर भेज दिया।

होटल के मालिक उज्जवल ने लोनी बार्डर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि आरोपी चाकू और उस्तरा लेकर पहुंचे थे। जो होटल में मेरे कर्मचारी गौरव हत्या भी कर सकते थे। इन सभी ने उसकी जेब से पैसे निकाले हैं। साथ ही बाहर खींचने का प्रयास किया है।

कर्मचारी गौरव ने बताया- रुबीना नाम की महिला ने 1800 रुपए भी मेरे लूट लिए। साथ ही आरोपियों ने होटल मालिक को भी धमकी दी है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *