Crime News

Ghaziabad News : घर में घुसकर विधवा महिला से रेप

गाजियाबाद में सोमवार रात विधवा महिला से पड़ोसी ने घर में घुसकर रेप किया। आरोपी कई महीने से महिला को परेशान कर रहा था। पीड़िता ने सोमवार सुबह थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने कहा- अब आरोपी घर में घुसे तो फोन करना।

महिला घर चली आई। रात में बिजली कट गई, तभी पड़ोसी महिला के घर में घुस गया और दरिंदगी की। किसी तरह से खुद छुड़ाकर पीड़िता AAP नेता के घर पहुंची।

ब्लीडिंग अधिक होने से बेहोश हो गई। पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है।

3 बच्चों के साथ रहती है महिला
महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। सोमवार रात 12 बजे बिजली कट गई। महिला घर के बाहर आई। पड़ोसी महिलाओं से बात कर रही थी, तभी आरोपी महिला के घर में घुस गया और छिप गया।

घटना बताते-बताते बेहोश हुई
रात 3 बजे के आरोपी महिला के रूम में पहुंचा और जबरन महिला से दरिंदगी की। महिला ने किसी तरह से खुद को छुड़ाया। दौड़ती हुई आम आदमी पार्टी के नेता के घर पहुंची। AAP नेता ने बताया- उस वक्त पीड़िता को बहुत ब्लीडिंग हो रही थी। वह घटना बताते-बताते बेहोश हो गई। डायल-112 को सूचना दी गई।

एम्बुलेंस बुलवाकर पीड़िता को अस्पताल भेजा गया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसको इतनी ब्लीडिंग हो रही थी।

आरोपी पहले भी रेप केस में जा चुका है जेल
आरोपी 2 साल पहले एक लड़की से रेप केस में जेल जा चुका है। फिलहाल, वो जमानत पर चल रहा है। वह लगातार पीड़िता को परेशान कर रहा था। पीड़िता सोमवार को ही थाने पर गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी ने कहा- पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *