Crime News

गाजियाबाद : निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग गिरी, 8 मजदूर मलबे में दबे

गाजियाबाद में निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग गिर गई। इससे 50 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे 8 मजदूर नीचे गिर गए और मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर हॉस्पिटल भिजवाया। इसके बाद जल निगम के साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

हादसा मुरादनगर में सुबह 10 बजे हुआ। यहां मांबा मार्ग स्थित श्मशान घाट परिसर में टंकी बन रही है। घटना के दौरान 14 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। मजदूर मिट्टी औऱ बांसों के बीच में फंसे गए थे। इस टंकी का निर्माण जल निगम करवा रहा है। गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र स्थित ग्राम उखलारसी के श्मशानघाट में 4 महीने से पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह मजदूर पहुंचे और काम शुरू किया। करीब 50 फीट तक शटरिंग बंधी हुई थी। 8 मजदूर ऊपर थे, कुछ मजदूर नीचे सामान की सप्लॉई कर रहे थे। तभी अचानक शटरिंग गिर गई। जिससे करीब 50 फीट की ऊंचाई से मजदूर नीचे गिर गए। शटरिंग गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल 8 मजदूरों को एम्बुलेंस से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी, जल निगम अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है। एक मजदूर की हालत गंभीर है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *