google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

नेपाल से लाई जा रहीं जिस्मफरोशी के लिए लड़कियां,  पुलिस ने चार को बचाया

यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

आहट होते ही तस्करों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बाइक सवार तस्कर घबरा गए। बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया और लड़कियों बचाया।

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने का लालच दिया था। उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में उताने की तैयारी थी। पुलिस ने बताया कि लड़कियां बेहद डरी हुई थीं। जोर-जोर से रोने लगीं।

रेस्क्यू टीम के साथ मौजूद महिला सिपाहियों ने लड़कियों की काउंसिलिंग की। शांत कराया। तब जाकर उन्होंने पूरी कहानी बताई। मामला 31 जनवरी का है। जिसका खुलासा पुलिस ने रविवार को किया।

31 जनवरी को SSB और पुलिस के बीच बॉर्डर कोऑर्डिनेशन मीटिंग हुई। इस दौरान नेपाल-भारत बॉर्डर पर से हो रही मानव तस्करी के खिलाफ एक्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। मीटिंग में सिरसिया थाना के सब-इंस्पेक्टर दीपक गिरि भी शामिल हुए थे।

इस दौरान मुखबिर ने गंभीर सूचना दी कि दो भारतीय युवक नेपाल से चार नेपाली लड़कियों को जंगल के रास्ते मोटरसाइकिल से भारत ला रहे हैं। बिना देर किए एनजीओ और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को अलर्ट किया। तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

पुलिस टीम ने गुज्जर गौरी सीमा क्षेत्र के भचकाही गांव के आगे जंगल मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में दो मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवक चार नेपाली लड़कियों के साथ आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक रोककर युवकों को दबोच लिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *