google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

गोरखपुर : बर्थडे गर्ल ने युवक को मार दी गोली

गोरखपुर में बर्थडे गर्ल ने एक युवक को गोली मार दी। दरअसल, युवती अपने दोस्तों के साथ एक मॉडल शाप के पास सड़क पर ही बर्थडे मना रही थी। उसी दौरान उसका परिचित युवक अपने दोस्तों के साथ आ गया।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस पर युवती ने तैश में आकर पिस्टल निकाल ली। दोनों के बीच पिस्टल की छीना-झपटी होने लगी, जिसमें गोली चल गई। गोली युवक के ड्राइवर को लगी।

इसके बाद युवती और उसके दो साथियों को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंशिका के महंगे शौक ने उसे अपराधी बना दिया। 3 महीने पहले उस पर THAR चोरी की FIR हुई थी। तब से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। घटना मंगलवार देर शाम कैंट थाना क्षेत्र में हुई।

अंशिका मूलरूप से हरपुरबुदहट की रहने वाली है। वह सिंघड़िया में किराए के कमरे में रहती है। उसके महंगे रहन-सहन और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के शौक के चलते परिवार ने उससे दूरी बना ली है। महंगे कपड़े पहनना, नए-नए मोबाइल बदलना और दोस्तों के साथ समय बिताना अंशिका के शौक हैं।

मंगलवार (20 जनवरी) को अंशिका का बर्थडे था। वह कार से अपने दोस्तों के साथ मॉडल शॉप के पास गई थी। अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मना रही थी। उसी वक्त विशाल मिश्रा नाम का युवक अपने 3 दोस्तों अमिताभ निषाद, शैलेश और संदीप के साथ वहां से गुजरा। अंशिका को देखकर वे लोग वहीं रुक गए। विशाल उसके पास गया, तो दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।

पुलिस के अनुसार, विशाल को शक था कि अंशिका उसकी पत्नी को अपने साथ रोज-रोज घुमा रही है। इस बात को लेकर दोनों झगड़ रहे थे। बात बिगड़ी, तो गुस्से में आकर अंशिका ने अपने पास रखी पिस्टल निकाल ली। छीना-झपटी में गोली चल गई।

गोली विशाल के साथी अमिताभ निषाद के पेट में जा लगी। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। अमिताभ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

उधर, भाग रही अंशिका और उसके दोस्तों को लोगों ने घेर लिया। पुलिस ने अंशिका, विशाल और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया है। इन लोगों से एक पिस्टल भी मिली।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *