News

गोरखपुर : प्रेमी-प्रेमिका के अर्धनग्न शव मिले: दो दिन से फरार थे

गोरखपुर में गुरुवार सुबह एक प्रेमी जोड़े के अर्धनग्न शव मिले हैं। युवती के शव के पास जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है। प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का बताया जा रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा पुल के पास की है।

युवक विश्वनाथ कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के छोटे बजहां का रहने वाला था। लड़की नीतू इसके गांव से दो किलोमीटर दूर कुंजलगढ़ की रहने वाली थी। दोनों ने साथ में ही हाई स्कूल तक कि पढ़ाई की थी। दोनों में पिछले 6 साल से प्रेम संबंध था। दो साल पहले लड़की की शादी कर दी गई थी। लेकिन प्रेम संबंध होने के कारण वह अपने पति से अलग हो गई थी। लड़का गुड़गांव में एक हॉस्पिटल में काम करता था। अलग-अलग जाति के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

ग्रामीणों के मुताबिक पति से तलाक के बाद लड़की के घरवाले मंदिर में शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़के के परिजन नहीं तैयार थे। इसी लिए लड़का दो दिन पहले लड़की के साथ फरार हो गया था। घरवाले तलाश में जुटे थे। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि लड़का कुछ लोगों से कहता था कि वह ज्यादा दिन नहीं रहेगा। वह अपनी प्रेम कहानी को अमर करेगा। इसीलिए लगभग 2 दिन पहले वह लड़की को लेकर चला गया। दोनों का पता नहीं चला और सुबह उनकी लाश अर्धनग्न हालत में मिली।

अब जानिए मौके का हाल, शरीर पर नहीं थे कपड़े, सौ मीटर दूर पड़े थे शव

गोरखपुर-सोनौली मार्ग के किनारे चिउटहा पुल के पास एक युवक व युवती की लाश मिली। जिसमें पहले यवक की लाश पड़ी थी। सोए हुए अवस्था में था।

उसके शरीर पर ऊपर कोई कपड़ा नहीं था। नीचे कमर पर ही कपड़ा था। पास में उसके कपड़े पड़े दिखे। उससे लगभग 100 मीटर की दूरी पर लड़की की लाश दिखी। लड़की शर्ट पहने हुई थी। चेहरे पर मास्क था।

बगल में दुपट्‌टा पड़ा था। पास में ही उसका हैंड बैग भी था। लड़की के लाश के बगल में ही सल्फास की शीशी पड़ी थी। उसके शरीर पर भी नीचे की ओर कपड़े नहीं थे।

बगल में ही एक स्कूटी खड़ी थी। उसकी चाबी भी वहीं मिली है। नंबर प्लेट के आधार पर स्कूटी अयोध्या के रामनगर कालोनी निवासी मनीष गिरधारी लाल शर्मा की है।

पुलिस बोली- प्रथम दृश्टया सुसाइड का केस लग रहा एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक लड़का व एक लड़की की अर्धनग्न लाश मिली है। उनके शव के पास से सल्फास की सीसी व पानी की बोतल भी मिली है।

एक स्कूटी भी मौके से बरामद हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्कूटी के नंबर से दोनो की पहचान कर घर वालों को सूचना दी गई है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *