Govt Scheme: बेटियों की जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक पैसा देगी सरकार
Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार ने बेटियों की पढ़ाई को आसान बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए एक नई और बहुत खास योजना शुरू की है-मुख्यमंत्री कन्या योजना. ये योजना 2008 की पुरानी ‘लड़ली योजना’को अपग्रेड और रिस्ट्रक्चर करके बनाई गई है. अब ये योजना जन्म से लेकर ग्रेजुएशन या डिप्लोमा तक की पढ़ाई को सपोर्ट करती है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10 फरवरी 2026 को इस योजना की घोषणा की और कहा कि ये योजना उनके दिल के बहुत करीब है. ये दिल्ली की बेटियों के भविष्य में सरकार का निवेश है.ऐसे में आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है और इसका लाभ किसको मिल सकता है?
योजना का मुख्य मकसद क्या है?
इस योजना का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में कोई भी लड़की आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में न छोड़े. सरकार बेटी के नाम पर एक लंबी अवधि का बचत फंड बनाती है. इसमें समय-समय पर पैसे जमा किए जाते हैं जो ब्याज के साथ बढ़ते जाते हैं. पढ़ाई के महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा होने पर ये रकम बेटी के आधार लिंक बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है.
कितनी मदद मिलेगी और कैसे बढ़ेगी रकम?
योजना के तहत एक लड़की को कुल 56,000 रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी. ये रकम अलग-अलग स्टेज पर जमा होती है. ब्याज के साथ ये रकम मैच्योर होने पर 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है.
पैसे कब-कब और कितने जमा होंगे?
- लड़की के जन्म पर: 11,000 रुपये
- कक्षा 1, 6, 9, 10 और 12 में एडमिशन पर: हर बार 5,000 रुपये
- ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिप्लोमा पूरा करने पर: 20,000 रुपये
ये रकम अलग-अलग स्टेज पर ट्रांसफर होती है और ब्याज के साथ बढ़ती रहती है.
कौन-कौन सी लड़कियां इस योजना में शामिल हो सकती हैं?
ये योजना दिल्ली में रहने वाली लड़कियों के लिए है. योग्यता के मुख्य नियम ये हैं:
एक परिवार की सिर्फ दो जीवित लड़कियों को ही लाभ मिलेगा.
लड़की को योजना में शामिल करने के लिए रजिस्ट्रेशन जन्म के 1 साल के अंदर या फिर कक्षा 1, 6, 9, 11 में एडमिशन के समय या ग्रेजुएशन/डिप्लोमा में दाखिला लेते समय किया जा सकता है
लड़की को ये पैसे दो मुख्य स्टेज पर मिलते हैं:
12वीं पास करने और 18 साल की उम्र पूरी होने पर.
ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा करने और 21 साल की उम्र पूरी होने पर.
अगर लड़की जल्दी शादी कर ले या पढ़ाई छोड़ दे तो क्या होगा?
योजना के नियम बहुत सख्त हैं. अगर लड़की 18 साल की उम्र से पहले शादी कर लेती है या पढ़ाई के जरूरी माइलस्टोन जैसे 12वीं पास पूरा नहीं करती तो योजना का लाभ बंद हो जाता है. सरकार का मकसद है कि लड़कियां कम उम्र में शादी न करें और पढ़ाई पूरी करें.
योजना में क्या-क्या नया और खास है?
- पुरानी लड़ली योजना में कुल मदद 36,000 रुपये तक थी और सिर्फ सीनियर सेकेंडरी तक सीमित थी. अब ये ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल डिप्लोमा तक बढ़ा दी गई है.
- अब पूरे भारत में UGC या अन्य वैधानिक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज में पढ़ने वाली दिल्ली की लड़कियां भी लाभ ले सकती हैं.
- सरकारी संरक्षण में चलने वाले चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस में रहने वाली कमजोर लड़कियों के लिए कई शर्तों को आसान कर दिया गया है.
- पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.घर बैठे आवेदन और पेमेंट सब हो जाएगा.सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी.
पुरानी अनक्लेम्ड रकम अब बेटियों तक पहुंच रही है
मुख्यमंत्री ने बताया कि बीजेपी सरकार आने पर पता चला कि पुरानी लड़ली योजना के तहत 1.86 लाख से ज्यादा अकाउंट्स में 190 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़े थे. 2025 में 30,000 लाभार्थियों को 90 करोड़ रुपये पहुंचाए गए. अब और 41,000 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये जल्द जारी किए जाएंगे. कुल 190 करोड़ रुपये अब सही हकदार बेटियों तक पहुंच रहे हैं.ये योजना दिल्ली की बेटियों के लिए एक मजबूत आर्थिक और पढ़ाई का सपोर्ट है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपकी बेटी योग्य है तो इस योजना के बारे में जानकारी लें और रजिस्ट्रेशन करवाएं. ये बेटियों के सपनों को पंख देने वाली योजना है.
लड़की का जन्म दिल्ली में हुआ हो.
परिवार दिल्ली में कम से कम 3 साल से रह रहा हो.
परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से ज्यादा न हो.

