Religion

2 अप्रैल को हनुमान जयंती, इस दिन कर लें ये 5 आसान उपाय

Hanuman Jayanti 2026 Upay: इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल को है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस साल चैत्र पूर्णिमा की ​तिथि 1 अप्रैल को सुबह 07:06 बजे से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक है. हनुमान जयंती के अवसर पर व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं. इस दिन हनुमान जी को उनके प्रिय भोग अर्पित करते हैं. इस दिन व्रत, पूजा के अलावा कुछ ज्योतिष उपायों को करके संकटों से मुक्ति पा सकते हैं, इसके साथ ही कुंडली का मंगल दोष भी दूर हो जाएगा.

हनुमान जयंती के उपाय

  • हनुमान जयंती के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करें. उस समय राम नाम का जप करें, या फिर रामचरित मानस या राम स्तुति करें. बहुत से हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, लेकिन आप इस दिन हनुमान जी के समक्ष बैठकर राम चालीसा पढ़ें. इससे वीर बजरंगबली अत्यंत प्रसन्न होंगे. प्रभु राम के नाम का स्मरण करने वालों को सहज ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
  • हनुमान जयंती के अवसर पर पवनपुत्र को सिंदूर अर्पित करें. आप​ जिस शुभ मनोकामना से यह उपाय करेंगे, वह पूर्ण होगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. भय का नाश होगा.
  • यदि आपको रोग, दोष, भय, कष्ट आदि है तो उससे मुक्ति के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें. हनुमान जी की कृपा से आपके ये संकट दूर होंगे. यदि आपके जीवन में कोई संकट आ गया है या आने की आशंका है, तो उससे मुक्ति के लिए हनुमान जयंती पर संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें. गंभीर संकटों से मुक्ति के लिए संकटमोचन हनुमान अष्टक बहुत ही कारगर होता है.
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *