काली पड़ गई चांदी की पायल?, लौटेगी शोरूम जैसी चमक
आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपकी चांदी की चेन या फिर पायल फिर से नए की तरह चमकने लगेगी. इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग करने की जरूरत नही है घर पर ही आसान से टिप्स से इसको आप पहले की तरह नए जैसा बना सकते है. जाने यह आसान तीन टिप्स.
<br />चांदी की चेन या पायल को साफ करने के लिए लोग केमिकल का उपयोग करते हैं, जिससे कई बार चांदी की क्वालिटी को भी नुकसान पहुंचता है. हालांकि, आप कुछ खास टिप्स को फॉलो कर इसे आसानी से घर पर ही साफ कर सकती हैं. इस आर्टिकल में चांदी की पायल और चेन को साफ करने के 3 आसान घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं.
नींबू और नमक के उपयोग से भी चांदी की काली परत को आसानी से हटाया जा सकता है. दरअसल, नींबू में नेचुरल एसिड होता है, जो गंदगी हटाने में मदद करता है. इसके लिए एक कटोरी में गुनगुना पानी लें. अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और एक चुटकी नमक अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद चांदी की ज्वेलरी को कुछ समय के लिए इसमें डालकर छोड़ दें. अंत में ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर इसको अच्छे और साफ पानी से धोने का काम करे.
बेकिंग पाउडर जिसको कई चीजो में इस्तेमाल किया जाता है. चांदी को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं. यह काफी असरदार उपाय है. इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चांदी की चेन या पायल पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें. इसके बाद पुरानी टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें और अंत में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. इससे चांदी की काली परत आसानी से हट जाएगी. जो बिल्कुल नए की तरह चमकने लगेगी. अक्सर टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतो को चमकाने के लिए किया जाता है मगर आप हैरान होंगे सुनकर की यह चांदी को भी चमकाने का काम करता है. चांदी की चेन या पायल की सफाई के लिए टूथपेस्ट का भी उपयोग किया जा सकता है. इसके लिए थोड़ी-सी टूथपेस्ट चेन या पायल पर लगाएं और मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. इससे भी चांदी की काली परत हट जाती है.

