Crime News

हाथरस : ताऊ ने किया 4 साल की बच्ची से रेप

हाथरस, 4 वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके ताऊ ने रेप कर दिया। कुकर्म करने के बाद आरोपी, मासूम बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। शनिवार को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव में ही रहने वाला बच्ची का रिश्ते में ताऊ सोनू (32) वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर सूनसान जगह पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोप बच्ची को लहूलुहान छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बच्ची रोते-रोते अपने घर पहुंची और परिजनों को इशारों में पूरी बात बताई। गुस्साए परिजन उसे लेकर पहले अस्पताल पहुंचे। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *