google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

हाथरस :120 मौतों वाला हाथरस हादसा, खुले में बिखरी लाशें, भगदड़ में किसी का सिर फूटा, किसी के हाथ-पैर टूटे

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के दौरान मंगलवार को भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। सत्संग हाथरस से 47 किमी दूर फुलरई गांव में चल रहा था। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोग जमा थे। हादसे के बाद घायलों को टैंपो और बसों में हाथरस के अस्पताल लाया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों को संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भगदड़ के बाद हाथरस के जिला अस्पताल में 100 से ज्यादा शव बिखरे हुए हैं। जहां हादसा हुआ, वहां भोले बाबा की फोटो वाला पोस्टर लगा हुआ है। यहीं सत्संग के लिए लोग जमा थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर सन्नाटा है। सहमे हुए लोग वापस जा रहे हैं। सत्संग हादसे के बाद जब मृतकों की डेडबॉडी लाई गई, तो उनके परिजन बिलखने लगे।

सत्संग हादसे में कुचले गए कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई लोगों के सिर फूट गए हैं, तो कई के हाथ-पैर टूट गए हैं। हादसे के बाद हाथरस के DM आशीष कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली और हादसे के बारे में बताया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *