News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़की को भगा ले गया,  गिरफ्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 21 जून को रात 10:40 बजे घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने दिवाकर नाम के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर टीम का गठन किया। 23 जून को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी दिवाकर ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

पुलिस ने गुरुवार को मोहनलालगंज के सिसेंडी मार्ग से आरोपी दिवाकर बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उन्नाव जिले के आसोहा थाना क्षेत्र के कंधरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *