News

बुलंदशहर/खुर्जा में तेज बारिश से गेहूं की फसल को भारी हानि

बुलंदशहर/खुर्जा, मौसम के बीच रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है।

बारिश के कारण गेहूं की कटाई का काम रुक गया है, जिससे किसान चिंतित हैं। यदि और बारिश होती है तो खड़ी और कटी हुई दोनों फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसान फिलहाल बारिश न होने की प्रार्थना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है, कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। इस बदलते मौसम के बीच लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।

रविवार दोपहर करीब एक बजे देहात क्षेत्रों में जमकर बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन में धूप खिली थी, लेकिन बीच-बीच में बादल छाए रहे। रविवार सुबह से ही मौसम खराब हो गया था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *