google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

पवित्र रमजान महीने की हुई शुरुआत, पहला रोजा आज

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। रमजान का पाक महिना शुरु हो चुका है। रमजान महीना 29 से 30 दिन का होता है। प्रागपुरा में भी मंगलवार को रमजान का पहला रोजा रखा गया। सोहिल दुध डेयरी संचालक प्रागपुरा निवासी असलम खान ने बताया कि पाक रमजान माह 12 मार्च मंगलवार से शुरू है। इस दिन समुदाय के पुरुष, महिलाएं व व्यस्क बच्चे अपने हिस्से के 30 रोजे रखने में पूरे क्षेत्रभर में व्यस्त है।

रात्रिकालीन विशेष नमाज तरावीह भी पावटा प्रागपुरा समेत आसपास कि मस्जिदों में अदा होनी शुरू है, जिसमें कुरान-ए-पाक रोजेदार नमाजियों को संपूर्ण माह क्रमवार मौखिक रूप से रात्रिकालीन सुनाया जाएगा। रमजान में लोगों को खाने-पीने की सभी चीजों से परहेज रखकर व झूठ, गिब्बत, चुगलखोरी आदि सभी बुरी बातों से बचकर सुबह सादिक से सूरज ढलने तक का वक्त गुजारना ही रोजा है। तीन भागों वाले रमजान माह का पहले 10 रोजों वाला भाग जारी है। जो बेशुमार रहमतों व बरकतों से भरपूर है जो सीधे तौर पर रोजेदारों को मिलती भी है। रमजान माह का प्रत्येक रोजा गुनाहों से बचने के लिए ढाल व जन्नत की सीढ़ियां हैं। रमजान माह सादगी सदाचार में शांति प्रिय रहकर भाईचारा निभाने की भरपूर प्रेरणा देता है व उत्तम जीवन शैली भी सिखाता है। माह में किए नेक कार्यों का फायदा भी साल के बाकी दिनों की तुलना में 70 फीसदी अधिक मिलता है। इबादत के लिहाज से इस माह का पल-पल बेशकीमती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के दिलो दिमाग में चिराग की तरह रोशन पवित्र कुरान-ए-पाक भी रमजान माह में ही नाजिल हुआ है। असलम खान ने बताया रमजान का आज पहला रोजा है और लोग पावटा उपखंड क्षेत्र समेत प्रागपुरा कि शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। सदर आमिन समेत कमेटी सदस्यों ने इस त्यौहार को क्षेत्र में शांति से मनाने की अपील की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *