News

बरेली में पति ने पत्नी की नाक काटी, बोला-शक्ल बिगाड़ दूंगा

“पापा हम लोगों को बहुत परेशान करते हैं। कहते हैं कि नौकरी करो और पैसे लाकर दो। मैं और मम्मी छोटे-मोटे काम करके जो पैसा कमाते हैं, वो छीन लेते हैं। इस वजह से मम्मी ने पापा को तलाक दे रखा है। मम्मी दूसरे के साथ किराए के मकान में रहती हैं। पापा उन परअवैध संबंध का शक करते हैं। गुरुवार रात में मम्मी को मारा। कहा कि तेरी शक्ल बिगाड़ दूंगा,कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। फिर उनकी नाक काट दी।”

ये कहना है बरेली की रहने वाली भारती (48) की बेटी शिखा का। उसने NEWS से बात की और मां की आपबीती बयान की। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर की रहने वाली भारती की शादी 27 साल पहले नई बस्ती के रहने ओमप्रकाश से हुई थी। ओमप्रकाश प्राइवेट जॉब करता है। ओमप्रकाश ने दो शादियां की हैं। भारती से 5 बेटियां और दूसरी महिला से 2 बेटे हैं। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ नई बस्ती में रहते हैं। जबकि भारती ने एक साल पहले तलाक दे दिया था और वह किराए पर कमरा लेकर एक दूसरे युवक के साथ संजय नगर में रहती हैं। गुरुवार रात करीब एक बजे ओमप्रकाश घर में आया। भारती से गाली-गलौज करने लगा। उसने पैसे की डिमांड की। पत्नी ने कहा कि मेरे पास रुपए नहीं हैं। इतना सुनते हुए अवैध संबंध का आरोप लगाने लगा। कहा कि बेटे के उम्र के लड़के के साथ अलग क्यों रहती हो। पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर मारपीट करनी शुरू कर दी। पत्नी ने विरोध किया तो धक्का मुक्की करने लगा। ​​​​​​उसने चाकू से मारने की कोशिश की। जब कामयाब नहीं हो पाया तो नाक काट दी।

बेटी ने अस्पताल में कराया भर्ती

भारती की नाक से खून बहने लगा। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसका पति वहां से चला गया। बेटी शिखा ने एम्बुलेंस की मदद से फौरन अपनी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रात में नाक का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि खून अधिक बह गया था, लेकिन अब हालत खतरे से बाहर है।

पापा ने जान से मारने की दे रखी धमकी

बेटी के अनुसार- पापा की गलत हरकतों की वजह से मम्मी ने उन्हें एक साल पहले तलाक दे दिया था। लेकिन पापा में कोई सुधार नहीं हुआ। वो दिन भर शराब पीते हैं। जब मन करता हैं, हमारे घर आ जाते हैं। मम्मी को भद्दे कमेंट करते हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। पापा ने धमकी दी है कि अगर मम्मी मेरे साथ नहीं रही तो जान से मार देंगे। जब साथ रहते थे तब वो घर का कोई खर्च नहीं देते थे, और हम लोग जो कमाते हैं वो भी छीन लेते हैं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *