Live News

थाने पहुंचा पति बोला- बीवी पीती है शराब-सिगरेट, प्रेमी के साथ रहती है…

बुलंदशहर के कोतवाली में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पवन कुमार ने बताया कि उनकी शादी चांदपुर की गौरी से 9 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं है।

पवन के अनुसार, गौरी कहती है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह घर में शराब और सिगरेट का सेवन करती है। नशे में घरेलू सामान तोड़ती है और मारपीट करती है। गौरी के हापुड़ निवासी साजिद नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। वह बिना बताए 20-20 दिन तक साजिद के साथ रहने चली जाती है।

पीड़ित पति का आरोप है कि गौरी और उसका प्रेमी मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। गौरी ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी है। पवन के कार्यस्थल पर भी वह कई बार हंगामा कर चुकी है।

एएसपी ऋजुल के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *