google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

मैं ठाकुर हूं, इसपर गर्व है मुझे… बैंक वाली आस्था ने दी सफाई

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल होने पर जमकर बवाल मच रहा है. सोशल मीडिया पर मुद्दा गरमाया हुआ है. इस बीच महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने न्यूज से बातचीत की और पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी. आस्था सिंह ने कहा कि ये किसी कस्टमर का मामला नहीं है. हमारे साथ कार्य कर रही एक महिला कर्मचारी उनके पति का मामला है. जिन्होने मेरे साथ गलत भाषा का प्रयोग किया. कोई मेरे से जाती पूछ रहा है तो मुझे मेरी जाती का प्रमाण देना उचित लगा.

इसके अलावा आस्थान ने कहा, ‘मैं ठाकुर हूं मुझे इसपर गर्व है. ये ज़बरदस्ती जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है. सामने जिनसे विवाद हुआ वो ब्राह्मण हैं. हम ब्राह्मणों का सम्मान करते हैं. मैंने आपने आप को ठाकुर बताया. किसी और को नीचा नहीं दिखाया. मैंने यही कहा मैं ठाकुर हूं, और मुझे इस बात का गर्व है. मैं फिर से कहती हूँ मैं ठाकुर हूं. इसके अलावा आस्था ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के employee होने से पहले मैं एक नारी हूं और मेरा भी एक आत्मसम्मान है. अगर मुझसे कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा और कहेगा मैं तुम्हारी गर्मी निकल दूंगा, मैं तुम्हारी हेकड़ी निकल दूंगा तो मुझे उस समय जो सही लगा मैंने एक्शन लिया.

बता दें कि सोशल मीडिया पर आस्था का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आस्था एक महिला से बहस करती हुई नजर आ रही है. इस दौरान आस्था महिला से कहती हैं कि मैं ठाकुर हूं मेरे से मत करना ये सब. इस दौरान आस्था कागज उठाकर फेंकती हुई भी नजर आती है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आस्था का साथ दिया है तो वहीं कई लोग आस्था को गलत भी ठहरा रहे हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *