महाकुंभ वाले IITian बाबा शादी करके पहली बार पहुंचे घर
प्रयागराज महाकुंभ-2025 से चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। पत्नी का नाम प्रीतिका है। 6 अप्रैल को वह पत्नी के साथ अपनी मां के पास हरियाणा के झज्जर पहुंचे। भगवा कपड़े पहनकर बहू के साथ आए बेटे को देखकर मां अपनी खुशी रोक नहीं पाईं। तुरंत थाल लेकर आरती उतारी और गृह प्रवेश कराया।

