News

खुर्जा में ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी गाड़ी से अवैध उगाही

खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात मंडी सचिव नाहर सिंह कथित तौर पर अवैध उगाही करते कैमरे में कैद हो गए। उनके वाहन पर ‘मजिस्ट्रेट’ लिखा था। जैसे ही मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू किया, सचिव अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना NH 34 पर झमका फ्लाईओवर के नीचे हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहर सिंह लंबे समय से देर रात अवैध उगाही जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। मीडिया टीम के कैमरे के सामने आते ही मंडी सचिव ने तुरंत ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब मंडी सचिव नाहर सिंह विवादों में घिरे हैं। इससे पहले किसानों ने उन पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए एसडीएम खुर्जा, प्रतीक्षा पांडे, को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले में मंडी सचिव नाहर सिंह का कहना है कि वे खुद गाड़ी में नहीं थे, बल्कि गाड़ी ड्राइवर लेकर गया था। उन्होंने कहा कि ड्राइवर से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। एडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जांच कराई जा रही है। उन्होंने एसडीएम को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *