Ind vs Pak Live: भारत-पाक मैच से पहले स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई गई
India vs Pakistan Live Score T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच जिस मुकाबले का इंतजार हर एक फैन को था आज वो होने वाला है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. सबसे ज्यादा चर्चा इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के बॉलर उस्मान तारिक को लेकर हो रही है. मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक के स्वस्थ होकर मैच खेलने की बात कही. जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा वो चाहते हैं तो ऐसा जरूर होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI:सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच पर बारिश का साया है. ऐसे में सबको यही जानना है कि क्या इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. तो इसका जवाब है नहीं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज या सुपर 8 के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है. अगर भारत के खिलाफ आज का मैच पाकिस्तान हार जाता है तो उसके लिए अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ करो या मरो का हो जाएगा. क्योंकि आज अमेरिका और नामीबिया के बीच मुकाबला होना है. किसी एक टीम को जीत मिलेगी और उसके पाकिस्तान के बराबर 4 अंक हो जाएंगे. ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम भारत के हार जाए और आखिरी मुकाबला भी जीतने में नाकाम हो तो टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकता है.
नमस्कार, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज शाम को खेला जाना है ये हाई वोल्टेज मुकाबला. पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन की नजर इस मुकाबले पर है. भारत के शानदार रिकॉर्ड और हालिया फॉर्म को देखते हुए सूर्यकुमार यादव के टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इस मैच से जुड़ी हर एक जानकारी हम आपके लिए लेकर आएंगे.

