भारत के आठ विकेट गिरे, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले बनाए 175 रन
IND vs ENG U19 World Cup Final LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने फैसला लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. इंग्लैंड की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है.
भारतीय टीम ने अब तक अंडर 19 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट सबसे ज्यादा बार खेला था. साल 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में टीम ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है. इंग्लैंड की टीम ने साल 1998 में पहली और आखिरी बार इस खिताब को जीता था.
भारत की प्लेइंग इलेवन: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, थॉमस रियू (कप्तान, विकेटकीपर), केलिब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
इंग्लैंड ने भारत को दिया सातवां झटका
लगातार दो ओवर में भारत के दो विकेट गिर गए. अभिज्ञान कूंडु के बाद आरएस अंबरीश (24 गेंद में 18 रन) को भी अपना विकेट गंवाना पड़ा. भारत ने 367 पर सात विकेट गंवा दिए
LIVE: अभिज्ञान कूंडु 31 गेंद में 40 रन बनाकर आउट
बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कूंडु अर्धशतक से चूक गए. 45वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारने के बाद अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे.
U19 World Cup LIVE: 300 रन बनते ही भारत को चौथा झटका
33.4 ओवर में भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया. मगर अगले ही ओवर में विहान मल्होत्रा का विकेट गंवा दिया. विहान मिड ऑफ पर कैच आउट हुए और 36 गेंद में 30 रन की संयमित पारी खेलकर अपना विकेट गंवाया. अब क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी का साथ देने टैलेंटेड बल्लेबाज अभिज्ञान कूंडु पहुंचे हैं. 34.2 ओवर में स्कोर: 302/3

