Hindi News LIVE

Iran War Live News: ट्रंप की धमकी को ईरान ने बताया बकवास

Middle East Conflict: ईरान में चल रहा युद्ध अब छठे हफ्ते में पहुंच गया है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. जिस जंग को ट्रंप चुटकियों में खत्म करने का दावा कर रहे थे, अब वे उसमें फंसते हुए नजर आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नया अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तय समय तक नहीं खोला गया, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो ईरान के बिजली घरों और अहम ढांचे पर हमले किए जा सकते हैं. इसके जवाब में ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक उसे युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता, तब तक होर्मुज नहीं खोला जाएगा.

पाकिस्तान कर रहा मध्यस्थता की कोशिश

इसी बीच एक अमेरिकी पायलट, जिसका फाइटर जेट ईरान में गिरा था, उसे एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों के मुताबिक इस मिशन में कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ, हालांकि पायलट घायल था. इसी दौरान एक A-10 थंडरबोल्ट II विमान भी होर्मुज के पास क्रैश हो गया, लेकिन उसका पायलट भी बचा लिया गया. कूटनीतिक स्तर पर भी कोशिशें जारी हैं. ओमान ईरान के साथ बातचीत कर रहा है ताकि होर्मुज फिर से खोला जा सके, वहीं पाकिस्तान और मिस्र भी अमेरिका और ईरान के बीच संवाद बनाए रखने में लगे हैं.

ट्रंप की धमकी और बढ़ा संघर्ष

इस बीच संघर्ष का दायरा बढ़ता जा रहा है. ईरान ने इजरायल और उसके सहयोगी देशों के अहम ठिकानों पर हमले तेज करने की चेतावनी दी है. क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें भी सामने आ रही हैं. इस युद्ध का असर वैश्विक स्तर पर भी दिख रहा है. तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई देशों ने चेतावनी दी है कि ऊर्जा ढांचे को हुए नुकसान की भरपाई में लंबा समय लग सकता है.

Iran-US War News: ईरान ने बनाया नागरिकों को हथियार, पावर प्लांट के पास ह्यूमन चेन

ईरान-अमेरिका युद्ध: अमेरिकी हमलों से अपने ऊर्जा प्लांट को बचाने के लिए ईरान ने नई तरकीब निकाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दी गई समयसीमा नजदीक आने के साथ ही ईरान ने देश के युवाओं से एक अनोखी अपील की है. ईरान सरकार ने युवाओं से देश के अहम ऊर्जा ठिकानों के आसपास इकट्ठा होने को कहा है, ताकि एकजुटता और संकल्प का प्रदर्शन किया जा सके. ईरान के खेल और युवा मंत्रालय के उपमंत्री अली रेजा रहीमी ने बताया कि यह पहल खुद युवाओं के सुझाव पर शुरू की गई है. उनके अनुसार, विश्वविद्यालयों के छात्र, कलाकार और युवा संगठनों ने प्रस्ताव रखा कि देश के पावर प्लांट्स के चारों ओर ‘मानव श्रृंखला’ बनाई जाए, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि देश की महत्वपूर्ण संरचनाओं की सुरक्षा के लिए युवा प्रतिबद्ध हैं.

Iran Attacks US Base in Syria: सीरिया में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला

Iran War News: सीरिया की राजधानी दमिश्क में कई धमाकों की खबर सामने आई है. सीरियाई सरकारी टीवी के मुताबिक ये धमाके उस समय हुए जब इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को हवा में ही रोककर नष्ट किया. खबरे हैं कि ईरानी मिसाइलों ने सीरिया में अमेरिकी बेस पर हमला किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसमान में तेज आवाजों और विस्फोटों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि अभी तक नुकसान और हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *