Hindi News LIVE

 ईरान ने ब्रिटेन को दी चेतावनी, अमेरिका को बेस दिया तो हमले के लिए तैयार रहना

तेहरान: ईरान-अमेरिका युद्ध को 21 दिन हो गए हैं. इस बीच बड़ा सैन्य घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिका का सबसे एडवांस स्टील्थ फाइटर जेट F-35 संदिग्ध रूप से ईरानी हमले की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे मिडिल ईस्ट के एक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि यह फाइटर जेट ईरान के ऊपर कॉम्बैट मिशन पर था, तभी उसे नुकसान पहुंचा. हालांकि पायलट सुरक्षित है और घटना की जांच जारी है. अगर यह पुष्टि होती है, तो यह इस युद्ध में पहली बार होगा जब ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को सीधा नुकसान पहुंचाया है. इससे पहले भी अमेरिका को नुकसान हुआ है, लेकिन अलग तरीके से. तीन F-15 लड़ाकू विमान गलती से कुवैत की एयर डिफेंस की ओर से मार गिराए गए थे, जबकि हाल ही में एक KC-135 रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया, जिसमें सभी 6 सैनिकों की मौत हो गई थी. वहीं दूसरी तरफ स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस युद्ध को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए कड़ी आलोचना की है और कहा है कि इस संघर्ष का कोई ठोस कारण नहीं है, लेकिन इससे भारी तबाही हो रही है.

नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से दिया जिंदा होने का सबूत

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय समय के मुताबिक आधी रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए. सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहों के बीच उन्होंने सामने आकर कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. नेतन्याहू ने यह भी बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से कहा है कि वह फिलहाल ईरान के तेल और गैस ठिकानों पर आगे हमला न करे और इजरायल इस बात का पालन कर रहा है. उन्होंने यह भी माना कि साउथ पार्स गैस फील्ड से जुड़े एक प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला इजरायल ने अकेले किया था, जो इस युद्ध में बड़ा एस्केलेशन माना जा रहा है.

ऊर्जा युद्ध ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

ईरान पर हमलों के जवाब में तेहरान ने खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. कतर के रास लफ्फान गैस हब पर हमले के बाद भारी नुकसान हुआ, जिससे वैश्विक गैस संकट का खतरा बढ़ गया है. तेल और गैस के दाम तेजी से उछल रहे हैं और एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि अगर यही हाल रहा तो लंबा ऊर्जा संकट पैदा हो सकता है.

ईरान में फांसी दी गई

दूसरी ओर, ईरान ने देश के अंदर भी सख्ती बढ़ा दी है. सरकार ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़े तीन लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी, जिसमें एक 19 साल का पहलवान भी शामिल था. मानवाधिकार संगठनों ने इन ट्रायल्स को ‘फर्जी’ बताया है और आरोप लगाया है कि जबरन कबूलनामे के आधार पर सजा दी गई.

UK Base Warning Live: ईरान ने ब्रिटेन को चेताया, अमेरिकी ठिकानों का इस्तेमाल हुआ तो कार्रवाई होगी

ईरान अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने ब्रिटेन को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने दिया गया, तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदारी माना जाएगा. अराघची ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है और ईरान को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि ऐसे कदम दोनों देशों के रिश्तों पर असर डालेंगे.

Iran Missile Capability Live: ईरान बोला- जंग के बीच भी मिसाइल बनाना जारी

ईरान अमेरिका युद्ध लाइव: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि देश अब भी लगातार मिसाइल बना रहा है और उसकी क्षमता बरकरार है. IRGC के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नाएनी ने कहा कि युद्ध के हालात में भी मिसाइल उत्पादन जारी है और भंडारण को लेकर कोई समस्या नहीं है. यह बयान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान अब बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है.

BRICS Middle East Statement Live: ईरान यूएई के मतभेद से ब्रिक्स में सहमति अटकी

ईरान अमेरिका युद्ध लाइव: पश्चिम एशिया के मुद्दे पर ब्रिक्स देशों के बीच अब तक कोई संयुक्त बयान नहीं आ पाया है. न्यूज 18 इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक इसका मुख्य कारण ईरान और यूएई के बीच अलग अलग रुख है.

  • मतभेद: ईरान अमेरिका और इजराइल की आलोचना चाहता है, जबकि यूएई ईरान के हमलों की निंदा की मांग कर रहा है.
  • भारत की भूमिका: भारत इस समय ब्रिक्स का अध्यक्ष है और सभी सदस्य देशों से लगातार बातचीत कर रहा है.
  • सहमति की कोशिश: भारत की तरफ से साझा बयान के लिए सर्वसम्मति बनाने की कोशिश जारी है.
  • कूटनीतिक दबाव: ईरान ने भारत से इस मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की है
    दोनों सदस्य देशों के विरोधी रुख की वजह से ब्रिक्स के भीतर सहमति बनाना फिलहाल मुश्किल बना हुआ है.

Gulf Eid Prayer Restriction Live: युद्ध के बीच खाड़ी देशों में खुले में ईद नमाज पर रोक

ईरान अमेरिका युद्ध लाइव: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते कतर, कुवैत और यूएई समेत कई खाड़ी देशों ने इस बार ईद की नमाज खुले मैदानों में पढ़ने पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने कहा कि नमाज केवल मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएगी. यह फैसला सुरक्षा के लिहाज से एहतियात के तौर पर लिया गया है, क्योंकि क्षेत्र में बढ़ते हमलों और तनाव के बीच बड़े सार्वजनिक जमावड़ों को जोखिम माना जा रहा है.

US Iran Leaders Reward Live: ईरानी नेताओं पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर इनाम घोषित किया

ईरान अमेरिका युद्ध लाइव: ट्रंप प्रशासन ने 15 मार्च 2026 को ईरान के छह वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की है. सूची में शामिल दो नेताओं की हाल ही में हमलों में मौत हो चुकी है, लेकिन उन्हें भी सूची में रखा गया है.

  • नया नेतृत्व: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सैयद मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना गया.
  • प्रमुख नाम: सैयद अली असगर हेजाजी, सैयद इस्माइल खतीब और अली लारीजानी जैसे बड़े चेहरे शामिल.
  • हमलों में मौत: इस्माइल खतीब और अली लारीजानी हाल के हमलों में मारे गए.
  • अन्य नेता: एस्कंदर मोमेनी और याह्या रहीम सफवी भी सूची में शामिल.
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *