Dailynews

ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत, रक्षा मंत्री ने कंफर्म किया

तेहरान: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के बयान और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक अली लारीजानी को निशाना बनाया गया है. तेहरान में बीती रात हुए एक जबरदस्त हवाई हमले के बाद अली लारीजानी की मौत की खबरें तेजी से फैल रही थीं. वहीं, आज इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने ऐलान किया है कि ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की हत्या कर दी गई है. हालांकि, इस हत्या की खबर पर ईरान की तरफ से अभी प्रतिक्रिया आनी बाकी है.

इजरायल ने ईरान के सेफ हाउस पर किया अटैक

सूत्रों के मुताबिक इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने तेहरान के एक सेफ हाउस को निशाना बनाया, जहां लारीजानी के मौजूद होने की खबर थी. रक्षा मंत्री काट्ज ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जो भी नेता इजरायल के विनाश की योजना को आगे बढ़ाएगा, वो हमारा सीधा निशाना होगा. वहीं, द टाइम्स ऑफ इजरायल और अन्य मीडिया संस्थानों का कहना है कि हमला तो उन्हें ही निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन वे मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

लारीजानी को ईरान का मास्टरमाइंड कहा जाता था. मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में उन्हें ईरान का अघोषित नेता माना जा रहा था. फरवरी के अंत में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, लारीजानी ही देश की अंतरिम परिषद और वॉर ऑपरेशन्स का नेतृत्व कर रहे थे.
अगर लारीजानी की मौत की पुष्टि हो जाती है, तो यह ईरान के लिए खामेनेई के बाद दूसरा सबसे बड़ा झटका होगा. वे न केवल सुरक्षा मामलों के प्रमुख थे, बल्कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और कूटनीति के भी सूत्रधार रहे हैं. उनकी कमी ईरान के नेतृत्व में एक बड़ा शून्य पैदा कर सकती है, जिससे क्षेत्र में तनाव और भी अधिक विस्फोटक होने की आशंका है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *