Dailynews

Jewar Airport Inauguration नोएडा एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी एक नई पहचान..

Jewar Airport Inauguration LIVE: लंबे समय से जिसका इंतजार था अब वो घड़ी आ गई है. आज जेवर नया इतिहास रचने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. वह थोड़ी देर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे. साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे. इसके बाद, यहां पीएम की जनसभा होगी. इसके लिए तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं. जनसभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना है.

ewar Airport Inauguration LIVE: पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: जेवर में पीएम मोदी मंच पर पहुंच गए हैं. उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद हैं.

सीएम योगी ने 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का किया स्वागत

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की उड़ान को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए हृदय से स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं. आपने पिछले 11-12 वर्षों में नए भारत को प्रत्येक क्षेत्र में जो विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करने के लिए कदम बढ़ाए हैं. आज वह हमें हर एक सेक्टर में देखने को मिल रहे हैं. ये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी श्रृंखला का हिस्सा है. आज आपके कर कमलों से इस नवनिर्माण की इस नई इकाई का अर्पण होने जा रहा है. यह नव सृजन उत्तर प्रदेश को ग्लोबल एविएशन के मैप पर एक नए सिरे से प्रस्तुत करने का कार्य कर रहा है.

Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: दुनिया में तेल के दाम बढ़े, भारत में नहीं

CM Yogi Speech Live: सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया में जहां आराजकता फैली हुई थी, तेल के दाम बढ़े, लेकिन भारत में कोई दाम नहीं बढ़ा. पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया. पीएम के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. पीएम मोदी ने ही शिलान्यास किया था. वहीं उद्घाटन भी कर रहे हैं.

CM Yogi Speech Noida Jewar Airport Inauguration: सीएम ने लगाए भारत माता की जय के नारे

Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: सीएम योगी ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपना भाषण शुरू किया. उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया. कहा कि रामनवमी पर पूरे देश में उत्साह का माहौल था. आगे कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से यूपी को एक नई ऊंचाई मिलेगी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *