Hindi News LIVE

जेवर एयरपोर्ट की आ गई फाइनल तारीख, खजाने में आएंगे 100000000000 रुपये

ग्रेटर नोएडा: यूपी वालों आपके लिए अच्छी खबर है. अब जेवर एयरपोर्ट में उड़ानों को लेकर जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है. इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( जेवर) के उद्घाटन की तारीख सामने आ गई है. खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान कर दिया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कब विमान उड़ान भरेंगे. उन्होंने उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है. देखना होगा कि पीएम इस दिन फ्री होंगे या नहीं. उनके उद्घाटन करने के साथ ही यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों तक सीधे उड़ानें मिलने लगेंगी, जिससे क्षेत्र में यात्रा और कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.

सीएम योगी ने कहा कि 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी से अनुरोध किया है. इसके खुलते ही यूपी की बल्ले बल्ले हो जाएगी. उसके खजाने में 1 लाख करोड़ आएगा. बता दें, इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजुरप्पू राम मोहन नायडू ने बताया था कि उद्घाटन के तुरंत बाद एयरपोर्ट से अगले 45 दिनों के अंदर देश के 10 प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी. पहले चरण में बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों को जोड़ा जाएगा. इसके लिए इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से बातचीत पूरी हो चुकी है.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह भी बताया कि हिंडन एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त जमीन ली जा रही है और पार्किंग क्षमता बढ़ाने के लिए एयरफोर्स से समन्वय जारी है. वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट 16 शहरों से जुड़ा हुआ है और जल्द ही इसका नेटवर्क और विस्तारित होगा. वहीं, आने वाले महीनों में देश के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा, एयरपोर्ट पर पुस्तकालय जैसी सुविधाओं को भी शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों का अनुभव और बेहतर होगा

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *