Crime News

झांसी : पति की हत्या, मरा समझकर लहूलुहान पत्नी से रेप

झांसी के दंपती पर दिल्ली में 21 मई को हमला हुआ। वारदात को साथ काम करने वाले युवक ने ही अंजाम दिया। दोनों को हथौड़े से मारा। उसे लगा कि दोनों की मौत हो गई है।

इसके बाद लहूलुहान महिला से रेप किया। फिर भाग गया। जानकारी पर पुलिस पहुंची। दंपती को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत नाजुक है।

पुलिस ने CCTV के जरिए 700 किलोमीटर तक आरोपी अखिलेश (40) का पीछा किया। इसके बाद रायबरेली से 25 मई को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर दिया।

गलत नजर रखता था, पति ने टोका था पुलिस के मुताबिक, रायबरेली निवासी अखिलेश महिला पर गलत नजर रखता था। इस पर उसके पति ने टोक दिया था और पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी थी। यह बात आरोपी अखिलेश को नागवार गुजरी। इससे नाराज दंपती पर हथौड़े से वार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दंपती को सबक सिखाना चाहता था। हत्या के बाद भी जब संतुष्टि नहीं मिली तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए महिला से हैवानियत की। पुलिस मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई।

गुरुग्राम में हुई थी मुलाकात झांसी निवासी दंपती एक साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली गए थे। वे पहले गुरुग्राम में रहते थे। यहां अखिलेश भी काम करता था। अखिलेश की मुलाकात दंपती से हुई थी। एक ही राज्य का होने की वजह से दोनों में बातचीत शुरू हो गई और एक- दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हो गया।

दो महीने पहले ठेकेदार ने दोनों को दिल्ली बुला लिया। कटवारिया सराय में रहने लगे। इस बीच अखिलेश महिला से बातचीत करने लगा। इसका पता चलने पर पति ने बातचीत बंद कर दी। बदला लेने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया।

बेइज्जती से आहत होकर की वारदात रायबरेली के गांव मझिगंवा-करन, चौहनिया निवासी अखिलेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला के पति ने उसकी जमकर बेइज्जती की थी। उसे लगता था कि महिला का किसी अन्य युवक की ओर झुकाव है। इसी वजह से उसने हमला किया।

पति को नहीं पसंद था कि उसकी पत्नी से बात करे अखिलेश और पति दोनों दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते थे। अगल-बगल कमरा लेकर रहते थे। अखिलेश महिला से बात करता था। पति ने अखिलेश को डांटकर दूर रहने के लिए कहा।

इस पर अखिलेश आग बबूला हो गया। सुबह 4 बजे नशे में दंपती के घर पहुंचा। पहले पति की हत्या की। बाद में महिला पर हमला करने के बाद रेप किया। महिला की चार बेटियां और एक बेटा है। बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चे गांव में रहते हैं।

यह था पूरा मामला दक्षिण-पश्चिम जिला की अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि 21 मई की सुबह किशनगढ़ थाना क्षेत्र के एक कमरे में दंपती खून से लथपथ मिले थे। महिला की हालत देखने पर इलाज के दौरान मेडिकल कराया गया तो रेप का पता चला। शादीशुदा बेटी ने माता-पिता की पहचान की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो वारदात वाले दिन दंपती के कमरे के आसपास अखिलेश नामक युवक आता-जाता दिखा। दंपती के मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि अखिलेश परिवार के संपर्क में था और बगल वाले कमरे में रहता था। वारदात के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद था। हत्या के अगले दिन उसके मोबाइल की लोकेशन रायबरेली मिली। अगली लोकेशन महाराजगंज, यूपी दिखाई दी।

पुलिस टीम ने रायबरेली पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या और रेप की बात स्वीकारी है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *