google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

झांसी : खाद के लिए महिलाओं में हाथापाई, हंगामा 

झांसी में पहले खाद पाने के लिए 2 महिलाओं में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर थप्पड़ मारे। मौके पर मौजूद महिलाओं ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। मगर दोनों ने किसी की नहीं सुनी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दोनों महिलाओं का बीच बचाव कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। घटना रानीपुर तहसील में किसान सेवा सहकारी समिति परिसर की है।

रानीपुर तहसील में किसान सेवा सहकारी समिति परिसर को खाद वितरण केंद्र बनाया गया है। शनिवार को किसानों को खाद दी जा रही थी। यहां 100 से अधिक महिला किसान भी पहुंची थीं। सभी को खाद पाने की जल्दी थी।

ऐसे में यहां अपनी बारी का इंतजार कर रहीं दो महिला किसान आपस में ही भिड़ गईं। पहले दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे। फिर मारपीट शुरू कर दी। दोनों महिलाओं ने एक हाथ से एक-दूसरे की चोटी पकड़ी। दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर गिराने का प्रयास किया। एक-दूसरे का थप्पड़ और घूंसे मारे।

वहां मौजूद लोग इसका वीडियो बनाते रहे। हालांकि, कुछ महिलाओं ने दोनों से एक-दूसरे के बाल छुड़वाए। इसके बाद भी दोनों महिलाएं शांत नहीं हुईं। दोनों ने पत्थर उठा लिए और हमला कर दिया। फिर दोनों एक-दूसरे की चोटी पकड़कर लड़ने लगीं।

दोनों महिलाएं एक दूसरे की चोटी इतनी मजबूती से पकड़े हुए थीं कि चार महिलाएं भी नहीं छुड़ा पाईं। इसी बीच पुलिस भी आ गई। जिसके बाद दोनों महिलाएं शांत हुईं। दोनों ने एक-दूसरे पर लाइन तोड़ने का आरोप लगाया।

नायब तहसीलदार अमित मुदगिल के पहुंचने के बाद सत्यापन हुआ। इसके बाद खाद वितरित की गई। लेकिन कम समय होने के चलते शत प्रतिशत खाद का वितरण नहीं हो सका। ऐसे में कई किसानों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *