कंगना रनौत ने ‘धुरंधर 2’ को बताया नए भारत की सोच
मुंबई. बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाल जारी है. फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने के करीब है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की यह फिल्म जवान, कल्कि 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. वहीं, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़नेवा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. उन्होंने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में पति के साथ वाली एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. साथ ही एक खूबसूरत नोट भी लिखा है.
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने शादी कर ली है. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. राजपाल यादव ने न्यूज शोशा से बात करने के दौरान कहा कि उनके पास प्रियदर्शन के साथ और भी फिल्में हैं. उन्होंने प्रियदर्श की तारीफ भी की है.
‘धुरंधरः द रिवेंज’ पर एआई से बने फेक विजुअल्स पर विवाद बढ़ता जा रहा है. आदित्य धर ने रणवीर सिंह के हमजा जसकीरत वाली वायरल तस्वीर को फर्जी बताया है. उन्होंने फेक तस्वीरें शेयर करने वाले और फिल्म के कंटेंट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और एक लंबा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
अभिनेता करण कुंद्रा इन दिनों लोकप्रिय भारतीय डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला के 16वें सीजन में नजर आ रहे हैं. इस शो में करण के साथ सनी लियोनी भी मेजबानी कर रही हैं. करण ने हाल में बताया कि शो में सनी लियोनी और उन्होंने इस शो को अच्छे से करने में पूरा और जान लगा दी है. उन्होंने कहा, ‘हमने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना दिल और जान सब लगाया है क्योंकि हमारे लिए शो में 32 कंटेस्टेंट्स को संभालना अपने बच्चों को संभालने के बराबर है. शो के दौरान हम उनकी भावनाओं से जुड़ते हैं और उनकी बात को अच्छे से समझाने की कोशिश करते हैं.’

