google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

कानपुर वाली लैंबोर्गिनी की कीमत 12 करोड़ है, दुनिया में ऐसी केवल 30 कारे

क्या आपको मालूम है कि कानपुर में शिव मिश्रा ने जिस लैंबोर्गिनी से कई लोगों को चोटें आईं और एक्सीडेंट हुआ, उसकी कीमत कितनी है. आप निश्चित तौर पर इसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे. चूंकि ये लिमिटेड एडीशन वाली लैंबोर्गिनी है, लिहाजा इसकी कीमत 12 करोड़ रुपए है. एक साधारण लैंबोर्गिनी कार की कीमत यूं भी 4.5 करोड़ से कम नहीं होती. इसे विदेश से लाया गया है, लिहाजा इस पर इसकी कीमत से ज्यादा ड्यूटी लग गई होगी. यूपी में इस कार पर कम से कम 2-3 करोड़ का रोड टैक्स होगा.

हो गए ना ये सब जानकर हैरान. हां, यही सच्चाई है. आपको ये बता दें कि लैंबोर्गिनी ने अपनी ये स्पेशल लिमिटेड एडीशन पिछले साल ही निकाला था. माना जाता है कि भारत में ये एक दो से ज्यादा शायद ही हो. ये 12 करोड़ की लिमिटेड एडिशन लैंबोर्गिनी शायद फेनोमेनो (Fenomeno) मॉडल है, इस एडीशन की बहुत कम कारें बनाई गईं.

ये लिमिटेड एडिशन मॉडल, केवल 30 कारें

ये लिमिटेड एडीशन लैंबोर्गिनी अगस्त 2025 में मांटेरी कार वीक पर लांच की गई. इटली की लैंबोर्गिनी कंपनी कलेक्टर्स के लिए कुछ खास मॉडल हमेशा लांच करती है लेकिन ये बहुत कम संख्या में बनती हैं. इस लिमिटेड एडीशन की मुश्किल से 30 कारें बनाई गईं थीं. ये सभी तुरंत बिक भी गईं. ग्राहक सीधे लैंबोर्गिनी के एड पर्सोनम स्टूडियो से ऑर्डर करते हैं. कानपुर हादसे वाली कार तंबाकू कारोबारी परिवार ने इंपोर्ट कराई होगी, शायद दुबई या यूरोप से.

इसमें 6.5L V12 हाइब्रिड इंजन है, जो 1,080 हार्सपॉवर का होगा. ये कार 2.4 सेकेंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है. चेसिस कार्बन फाइबर मोनोकोक की होती है. चूंकि ये लिमिटेड एडीशन है, लिहाजा इसकी डिजाइन एक्सक्लूसिव और एयरोडायनामिक्स भी खास है.

सुपरकार पर कितना इंपोर्ट टैक्स

आमतौर पर ऐसी सुपर कार जब भारत में बाहर से इंपोर्ट की जाती है तो इस पर 100-200% कस्टम ड्यूटी लगती है और 28% जीएसटी. राज्य का टैक्स अलग. 12 करोड़ रुपए की इस कार पर कुल टैक्स ₹15-25 करोड़ तक हो सकता है. यूपी में करीब ₹2-3 करोड़ अलग से लगा होगा.

भारत में 4 करोड़ से शुरू होती है कीमत

लैंबॉर्गिनी की गाड़ियां इटली के सैंट’अगाटा बोलोग्नीज़ में बनती हैं, जहां कंपनी का हेडक्वार्टर और मेन प्रोडक्शन साइट है. कीमतें मॉडल और इलाके के हिसाब से अलग-अलग होती हैं; भारत में आमतौर पर इसके चार मॉडल बिकते हैं. उसके उरुस मॉडल की कीमतें करीब ₹4.18 करोड़ से शुरू होती हैं. रेवुएल्टो मॉडल 8.89 करोड़ रुपए तक जाता है.

लैंबॉर्गिनी की मेन फैक्ट्री उत्तरी इटली में बोलोग्ना के पास सैंट’अगाटा बोलोग्नीज़ में है, जो 160,000 स्क्वायर मीटर से ज़्यादा में फैली हुई है. इस फैक्ट्री में करीब 1,800 कर्मचारी हैं. भारत में लैंबोर्गिनी की 3 ऑथराइज़्ड डीलरशिप हैं. ये मुंबई, नई दिल्ली और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में हैं. लैंबॉर्गिनी भारत में हर साल लगभग 100-110 कारें बेचती है. हाल के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में 103 यूनिट, 2024 में 113 और 2025 में 111 यूनिट बिकीं. एक अनुमान के अनुसार अब भारत की सड़कों पर 800 लैंबॉर्गिनी कारें होंगी. और एक जानकारी ये भी है कि इन कारों की बुकिंग इतनी ज्यादा है कि इनके आर्डर 2027 तक फुल हो चुके हैं. वैसे फैक्ट्स ये भी बताते हैं कि सबसे ज्यादा लैंबोर्गिनी कारें यूपी में नोएडा में हैं. यूपी में ये गाड़ियां लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ जैसे जिलों में बढ़ रही हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *