Crime News

कौशांबी मुंडन कराकर लौट रहे थे, पिकअप ट्रेलर में घुसी

कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। सभी लोग प्रयागराज से लौट रहे थे।

पिकअप में सवार सभी लोग फतेहपुर जनपद के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी प्रयागराज में मुंडन संस्कार कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *