google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

खैरथल : जिले में गौवंश को लेकर “निराश्रित गौवंश को आश्रय अभियान

खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने खैरथल-तिजारा स्थित जिला सचिवालय में जल शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र आम जन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण, पारंपरिक जल संरचनाओं के नवीनीकरण तथा जल प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूक करेगा।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि जल शक्ति अभियान के प्रभावी संचालन हेतु एडीएम भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र को नोडल अधिकारी और अधिशासी अभियंता वाटरशेड छत्रपाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देना, वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण, पारंपरिक जल स्रोतों का नवीनीकरण, गहन वृक्षारोपण एवं हरित आवरण का विस्तार, जलग्रहण क्षेत्रों का वैज्ञानिक प्रबंधन करना है।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा कि जल संकट को दूर करने और सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। जल शक्ति केंद्र के माध्यम से लोगों को तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी ताकि वे अपने स्तर पर जल संरक्षण में योगदान दे सकें।

उन्होंने बताया कि अभियान में 17 विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिनमें जल ग्रहण विकास विभाग ,जल संसाधन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, नगर न्यास ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी,शिक्षा और कृषि विभाग प्रमुख हैं। ये विभाग मिलकर जल संरक्षण और वृक्षारोपण के कार्यों को गांव से शहर तक पहुँचाएंगे। जल शक्ति केंद्र एक ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगा जो न केवल जानकारी देगा बल्कि सामुदायिक भागीदारी को भी प्रेरित करेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *