google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

खोरा ने जीता श्री ठाकुर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट

अजयगढ़, ब्लाक के ग्राम पंचायत धरमपुर के ग्राम कुंडरा में श्री ठाकुर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट आगाज 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था । जिसमें बांदा जिला पन्ना जिला एवं सतना जिले की 16 पंचायत स्तरीय टीमों ने भाग लेकर इस टूर्नामेंट को सफल बनाया ।
और अंत में इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दिनांक 8 फरवरी दिन रविवार को कुंवारा ग्राम के ताल कटोरा क्रिकेट ग्राउंड में खोरा बनाम धरमपुर कोंडरा के बीच खेला गया ।
जो बहुत ही रोमांचक मुकाबलारहा ।
इसमें धरमपुर टीम ने पहले टॉस जीत कर निर्धारित 12 ओवर में 48 रन बनाकर अलाउड हो गई।
वहीं खोरा टीम ने शुरुआत तो अच्छी दी लेकिन धरमपुर के बालरों ने मैच को रोमांचक बना दिया।
और मुकाबला बहुत ही शानदार रहा लेकिन अंततः खोरा टीम ने इस मुकाबले को जीत कर सीत कालीन सीजन- फर्स्ट के श्री ठाकुर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया । मैन ऑफ द मैच खोरा टीम के बेस्ट बॉलर उपेंद्र सिंह लोधी रहे और मैं ऑफ द सीरीज बब्बू सिंह लोधी रहे।
पूरे टूर्नामेंट में
और बेस्ट बैटमैन का खिताब पप्पू पांडे को मिला।और बेस्ट बॉलर का खिताब उपेंद्र सिंह लोधी को मिला।

इस टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे धरमपुर एरिया के जिला पंचायत सदस्य आदरणीय दिनेश कुमार भुर्जी जी रहे और मुख्य अतिथि के रूप में धरमपुर क्षेत्र के लोकप्रिय नेता किरतपुर सरपंच प्रतिनिधि आदरणीय रामबाबू गौतम जी एवं ग्राम पंचायत खोरा के सरपंचआदरणीय शुभकांत सिंह लोधी और साथ में किरतपुर के पूर्व जनपद सदस्य आदरणीय फूलचंद सिंह लोधी श्री मान नीलांशु त्रिवेदी श्री मुन्नीलाल राजपूत जी ,श्री रामबहोरी सिंह लोधी ,एवं भारतीय जनता पार्टी के धर्मपुर मंडल के मंडल उपाध्यक्ष आदरणीय राकेश साहू जी की उपस्थिति बहुत ही शानदार रही ।
साथ ही हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं ग्राम वासियों ने अपनी उपस्थिति देकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का भरपूर उत्साह वर्धन करते हुए इस टूर्नामेंट को भव्य बना दिया ।
इस टूर्नामेंट में मुख्य कमेंटेटर के रूप में राजेश कुमार लोधी ने शानदार कमेंट्री करते हुए इस फाइनल मुकाबले को और भी रोमांचक और लाजवाब बना दिया।
मैच की समाप्ति की बाद टूर्नामनेट आयोजन समिति कुंडरा के माध्यम से दोनों टीमों को निर्धारित नगद इनामी राशि के साथ साथ विजेता , उप विजेता शील्ड एम मेडल से सम्मानित किया ।
मंच संचालन का कार्य भी राजेश कुमार लोधी LIC सलाहकार खोरा ने बहुत ही शानदार तरीके से किया ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *